Site icon Latest News and Updates

गरीब वर्ग न्याय से हो जाएगा वंचित: विश्व चक्षु

छोटे से राजस्व कार्य को भी सरकार लूट रही जेबें: चक्षु

धर्मशाला: सितंबर 15, 2024, भाजपा मीडिया सह-प्रभारी ने भाजपा की ओर से सरकार से श्वेत प्रपत्र जारी करने की मांग को जोर-शोर से उठाया है। जिससे आम लोगों के साथ हो रहे लूट को रोकने का काम किया जा सकें। विश्व चक्षु का कहना है कि ऐसे हालातों को देखते हुए अब गरीब वर्ग न्याय से ही वंचित हो जाएगा। 

प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एवं पूर्व सीएम के मीडिया कोर्डिनेटर अधिवक्ता विश्व चक्षु ने आम आवेदन व राजस्व दस्तावेजों की फीस में हुई बढ़ौतरी को लेकर मुद्दा उठाया है। स्टांप ड्यूटी में 10 गुना की बढ़ोतरी की गई है। जिस पर उन्होंने तुंरत कार्रवाई करते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री को इस संबंध में प्रपत्र लिखकर इस बढ़ौतरी को किए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं।

विश्व चक्षु ने कहा कि प्रदेश में अब लोगों को राजस्व कार्यों के लिए जेबें ढीली करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। झूठी गांरटियों व मित्रों को खुश करने के चक्कर में कर्ज़ में डूबी प्रदेश सरकार स्टांप ड्यूटी बढ़ाकर आम लोगों को लूटने का खेल खेल रही है। एडवोकेट चक्षु ने कहा कि इसके साथ ही लीज, गिफ्ट, सेल, समझौता नामा, गोद-पत्रनामा, तबादला, शपथ-पत्र और पारिवारिक व्यवस्था करवाना महंगा हो गया है। इससे प्रदेश की आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

चक्षु ने कहा कि शपथ-पत्र और नकल लेने के लिए लगाए जाने वाले आवेदनों पर अब तीन गुना ज्यादा स्टांप शुल्क अदा करना पड़ रहा है। साथ ही अब लोगों को टाईपिंग और सत्यापित के लिए अलग से शुल्क देना पड़ रहा है, जिससे एक साधारण आवेदन ही आम व्यक्ति की दिहाड़ी की राशि निगल रहा है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री से सवाल उठाते हुए कहा कि आम लोगों से लूटपाट किए जाने का कार्य जल्द ही बंद करना होगा, अन्यथा भाजपा अब सड़कों में उतरकर धरना-प्रदर्शन करेगी।

Exit mobile version