प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष पर आज लायंस क्लब धर्मशाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, इस रक्तदान शिविर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने शिरकत की एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित रक्तदान शिविर में भाग लिया।
पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है, उन्होंने कहा की प्रदेश में 17 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए है।
प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर स्वच्छता अभियान भारतीय जनता पार्टी करने वाली है, उन्होंने कहा की 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिन के उपलक्ष पर 4000 पोलिंग बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और 100 सदस्य हर पोलिंग बूथ पर बनाया जाएगा। डॉक्टर बिंदल ने कहा की आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत के विकास के लिए किए जा रहे विकासात्मक कार्य विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।