𝗣𝗹𝗮𝗻𝗲𝘁 𝗡𝗲𝘄𝘀 𝗧𝗶𝗺𝗲𝘀

𝗧𝗿𝘂𝘁𝗵 𝗮𝗯𝗼𝘃𝗲 𝗔𝗹𝗹

मातृवंदना संस्थान शिमला ने तारादेवी में किया पौधारोपण कार्यक्रम

तारादेवी मंदिर के समीप, बनाडी, आनंदपुर गांव के आसपास आज मातृवंदना संस्थान द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के कई कार्यकर्ताओं ने परिवार सहित भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर 150 देवदार के पौधे रोपे गए, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम है। पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिमाचल प्रांत के प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर मातृवंदना संस्थान शिमला के अध्यक्ष अजय सूद, विश्व संवाद केंद्र शिमला के अध्यक्ष राजेश बंसल सहित संस्थान के अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय उपस्थित थे। सभी ने मिलकर तारा देवी मंदिर के समीप जंगल में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रताप समयाल जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गई है। जिस प्रकार से जंगलों की कटाई हो रही है और प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन हो रहा है, यह धरती के संतुलन को बिगाड़ रहा है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं; वे न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि वातावरण को शुद्ध भी करते हैं। इसके अलावा, पेड़ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और जलवायु को संतुलित रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर मातृवंदना संस्थान के अध्यक्ष अजय सूद जी ने कहा की इस पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से हम न केवल पर्यावरण की सुरक्षा करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की नींव भी रखते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं और अपनी जिम्मेदारी समझें। पौधारोपण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने परिवार सहित भाग लिया! इस अवसर पर संस्थान के सह सचिव धीरज, कोषाध्यक्ष श्री लेखराज वर्मा, संस्थान के सदस्य मोतीलाल गौतम, मंगत राम, नन्दलाल, मुकुल सूद तथा स्थानीय लोग सौरभ, राजीव, विक्रमठाकुर, सुरेश, मुकेश भटनागर, नीलाक्षी, हिमाक्षी, मोहित, अश्वनी, प्रिंस, जयपाल, आदि उपस्थित रहें!

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *